Swami Atmanand School Vacancy Sukma 2025, Swami Atmanand School Bharti Sukma 2025, Swami Atmanand School Recruitment Sukma 2025, Swami Atmanand School Job Sukma 2025
छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नया रायपुर द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजनान्तर्गत सत्र 2020-21 से सुकमा जिला अंतर्गत कुल 06 अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की स्वीकृति प्रदान करते हुए विद्यालय का संचालन प्रत्येक विद्यालय के लिए पृथक-पृथक गठित, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रबंधन संचालन समिति को सौपा गया है। अंग्रेजी माध्यम में स्वीकृत पद संरचना कम के अनुसार संचालित विद्यालयों में रिक्त पदों पर संविदा से नियुक्ति किया जाना प्रस्तावित है।
इन 03 सेजेस विद्यालयों (1) सेजेस दोरनापाल (2) सेजेस कुकानार एवं (3) सेजेस तोंगपाल, में रिक्त संविदा के पदों हेतु नीचे दिये गये निम्नानुसार दर्शित शैक्षिक पदों व उनके सम्मुख दर्शित विवरण अनुसार संविदा (निश्चित मासिक वेतन) पर अपनी सेवाएं देने के इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 20/01/2025 तक आवेदन आमंत्रित किया जाता है। अभ्यर्थी अपना आवेदन स्पीड पोस्ट्/रजिस्टर्ड डाक से या स्वयं उपस्थित होकर अंतिम तिथि तक कार्यालयीन समय शाम 05:00 बजे तक जमा किया जा सकता है। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।
Swami Atmanand School Vacancy Sukma 2025 : Overview
विभाग का नाम | कार्यालय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति जिला- सुकमा (छ.ग.) |
पद का नाम | व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक |
कुल पदों की संख्या | 17 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 20/01/2025 |
रिक्त स्थान | दोरनापाल, कुकानार, तोंगपाल |
वेबसाइट | www.sukma.gov.in |
माध्यम | अंग्रेजी |
Swami Atmanand School Bharti 2025 : रिक्त पदों का विवरण
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दोरनापाल, जिला सुकमा (छ.ग.)
पद का नाम | विषय | पदों की संख्या |
व्याख्याता शिक्षक | गणित जीव विज्ञान सा. विज्ञान विज्ञान अंग्रेजी कला समूह | 01 01 01 01 01 01 |
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुकानार, जिला सुकमा (छ.ग.)
पद का नाम | विषय | पदों की संख्या |
व्याख्याता शिक्षक | भौतिक रसायन सा. विज्ञान अंग्रेजी कला समूह | 01 01 01 01 01 |
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोंगपाल, जिला सुकमा (छ.ग.)
पद का नाम | विषय | पदों की संख्या |
व्याख्याता शिक्षक सहायक शिक्षक | भौतिक रसायन जीव विज्ञान अंग्रेजी अंग्रेजी गणित | 01 01 01 01 01 01 |
Swami Atmanand School Recruitment Sukma 2025 : न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता
व्याख्याता पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक व्यवसायिक/तकनीकी अर्हता :-
- मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल/विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में हाई स्कूल, हायर सेकण्डरी स्कूल, स्नातक एवं संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत से उत्तीर्ण होना चाहिए।
- भौतिकी – स्नातकोत्तर स्तर में भौतिकी/इलेक्ट्रानिक्स/एम्लाईड भौतिकी/न्यूक्लियर
- जीव विज्ञान – स्नातकोत्तर स्तर में वनस्पतिशास्त्र/प्राणीशास्त्र/लाइफ साइन्स/जैविकी/अनुवांशिकी (जेनेटिक्स) / सूक्ष्म जैविकी (माइकोबायोलॉजी)/ जैव प्रौद्योगिकी (बॉयोटेक्नॉलोजी) / आणविक जीव विज्ञान (मलिक्यूलर बॉयोलॉजी) / पादप कार्यिकी (प्लान्ट फिजियोलॉजी) तथा स्नातक स्तर में प्राणिशास्त्र अथवा वनस्पतिशास्त्र रहा हो
- रसायन – रसायन / बायोकेमेस्ट्री
- सामाजिक विज्ञान – अर्थशास्त्र / एप्लाइड अर्थशास्त्र / बिजनेस अर्थशास्त्र / राजनीति विज्ञान/लोक प्रशासन / भूगोल / इतिहास / प्राचीन भारतीय इतिहास
- बी. एड. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- मान्यता प्राप्त बोर्ड / मंडल/वि.वि. से अंग्रेजी माध्यम में हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन हेतु पात्र होंगे।
शिक्षक (कला (सा.वि.), अंग्रेजी, विज्ञान, गणित) पद हेतु वांछनीय योग्यता:-
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक उपाधि (अंग्रेजी माध्यम से)
- अंग्रेजी – अंग्रेजी साहित्य स्नातक स्तर पर एक विषय रहा हो।
- विज्ञान – रसायनशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, सैन्य विज्ञान एवं भू-गर्भ विज्ञान में से कोई दो विषय स्नातक स्पर पर हो।
- सामाजिक विज्ञान (कला समूह) – इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र अथवा राजनीति विज्ञान में से एक विषय अनिवार्य
- बी.एड. उपाधि उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
- मान्यता प्राप्त बोर्ड / मंडल से अंग्रेजी माध्यम में हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन हेतु पात्र होंगे।
- शिक्षक कला हेतु वाणिज्य संकाय मान्य नहीं है।
सहायक शिक्षक पद हेतु वांछनीय योग्यता :-
- मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड / मंडल से 45 प्रतिशत अंको के साथ संबंधित विषय में अंग्रेजी माध्यम से हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण।
- डी.एड./डी.एल.एड. परीक्षा उत्तीर्ण अनिवार्य है।
वेतनमान :-
पद का नाम | वेतन |
व्याख्याता | 38100/- |
शिक्षक | 35400/- |
सहायक शिक्षक | 25300/- |
आयुसीमा :-
आवेदक की न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
आवेदक की अधिकतम आयु | 35 वर्ष |
महत्वपूर्ण तिथि :-
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 08/01/2024 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 20/01/2025 |
विभागीय विज्ञापन हेतु लिंक :-
विभागीय विज्ञापन / आवेदन फॉर्म | डाउनलोड |
आवेदन की प्रकिया :-
आवेदन पत्र को पूर्णता भरकर उसके साथ समस्त दस्तावेज को संलग्न करके,अभ्यर्थी अपना आवेदन स्पीड पोस्ट्/रजिस्टर्ड डाक से या स्वयं उपस्थित होकर अंतिम तिथि तक कार्यालयीन समय शाम 05:00 बजे तक जमा करना है। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।
आवश्यक दस्तावेज :-
- 5वीं/8वीं/10वीं/स्नातक/स्नातक परीक्षा के अंकसूची की छायाप्रति के अंतर्गत उपयुक्तता।
- व्यावसायकि एवं अन्य योग्यताओं के परीक्षाओं के अंकसूची की छायाप्रति।
- अनुभव प्रमाण पत्र (समक्ष अधिकारी द्वारा जारी)
- मूल निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति।
- जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति।
अन्य भर्ती:-
- Bijapur Swami Atmanand School Vacancy 2025 | बीजापुर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन
- Swami Atmanand School Vacancy 2025 | सारंगढ-बिलाईगढ जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन
- Mahila Bal Vikas Vacancy 2025 | रायगढ़ जिले में निकली है जेन्डर विशेषज और कार्यालय सहायक की भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 28/01/2025
- Contractual teachers Vacancy 2025| एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा/कोन्टा/छिन्दगढ़ में संविदा शिक्षक के लिए कुल 23 पदों पर भर्ती निकाली है..
- GPM Health Department Bharti 2025 | गौरेला पेंड्रा मरवाही स्वास्थ्य विभाग में निकली है संविदा पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 17/01/2025